बागपत। सिसाना गांव के पीएम श्री विद्यालय में बुधवार को अभिभावक मेला का आयोजन किया गया। इसमें माताओं ने स्टॉल लगाए और सामान की बिक्री की। साथ ही विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ बालिका शिक्षा जिला समन्वयक सुलक्षणा पंवार, बालिका शिक्षा एसआर कविता सिंह व प्रधानाध्यापक मनोज कुमारी नैन ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थी छवि, शिवा, निधि, लक्ष्मी, जिया, रिया और सुहाना आदि ने भजन प्रस्तुत किए। मदर मेले में विद्यार्थियों की माता दीपा, सुमन, शोभा रानी, नीलम, मीनू, मीनू, अरवीना ने मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई, बुनाई, ब्यूटीशियन, सिलाई व आर्ट एंड क्राफ्ट के स्टाॅल लगाए और बिक्री की। शिक्षकों ने स्टॉल लगाने वाली महिलाओं व कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया।