फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा 26 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट के साथ ही कंपार्टमेंट की परीक्षा अब 19 जुलाई को नहीं होगी। यह परीक्षा 26 जुलाई को कराई जाएगी। परीक्षा के बागपत के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा 19 जुलाई को करानी थी। परीक्षा के लिए बागपत के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। यहां हाईस्कूल के 113 व इंटरमीडिएट के 313 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने कांवड़ मेले को देखते हुए परीक्षा की तिथि में बदलाव करा दिया है, क्योंकि 11 जुलाई से हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िए आने शुरू हो जाएंगे और वाहनों का आवागमन भी बंद हो जाएगा। कांवड़ मेले को देते परिषद ने परीक्षा को 19 जुलाई के स्थान पर अब 26 जुलाई कर दिया है। अब यह परीक्षा 26 जुलाई को होगी। कांवड़ मेला 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ मेले को देखते हुए परीक्षा को 26 जुलाई को कराया जाएगा और इसकी जानकारी प्रधानाचार्यों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें