फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मेले में हस्तनिर्मित दीप, मोमबत्तियां और विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शनिवार को सत्य नारायण इंटर कॉलेज में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हस्तनिर्मित वस्तुएं, दीप, मोमबत्तियां और विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए, जिन्हें आगंतुकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक राजीव सिंगल, पीटीए अध्यक्ष पंकज मित्तल और अन्य अतिथियों ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। मेले में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रामलीला, भजन और नृत्य कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में संगम मित्तल, लोकेश, दिनेश जैन, शरद जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें