फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शिक्षण संस्थाओं में रंगारंग कार्यक्रमों से विद्यार्थियों ने मचाई धूम

विज्ञापन
झिंझाना के डीएवी पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व पर प्रस्तुति देने वाले छात्र स्कूल स्टाफ के साथ।
विज्ञापन
शामली/झिंझाना/ऊन/गढ़ीपुख्ता। जिलेभर के शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को दीपावली पर्व मनाया गया। सभी जगह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई, प्रधानाचार्यों ने विजेताओं को सम्मानित कर शिक्षकों ने पर्व की जानकारी दी।
विज्ञापन

शहर के सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में रंगोली, दीया सजावट, मोमबत्ती सजावट, तोरण, बंधनवार, झूमर सजावट, सलाद डेकोरेशन, प्रेजेंटेशन, फायरलेस कुकिंग और फैंसी ड्रेस जैसी रचनात्मक प्रतियोगिता हुई। प्रबंधक मीनू संगल ने विजेता बच्चों को सम्मानित कर पर्व के बारे में जानकारी दी। डायरेक्टर भारत संगल व प्रधानाचार्य उज्मा जैदी ने सभी को बधाई दी। श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर में बच्चों ने रंगोली बनाकर व दीया सजाकर सभी का मन मोहा। प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने पर्व की जानकारी दी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन आचार्य बृजेश कुमार ने किया। मुख्य वक्ता प्रदीप कुमार ने छात्रों को पर्व की जानकारी दी। रॉक गोल्ड एकेडमी में चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल, डायरेक्टर प्रियांक गोयल, प्रधानाचार्या राजश्री चौधरी ने पर्व की जानकारी दी। सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या ने पर्व की जानकारी दी। बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। प्रबंधक राहुल गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित किया।

झिंझाना के सेंट आरसी काॅन्वेंट स्कूल पिंडोरा में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन और भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में निबंध लेखन, दीपक सजावट, शुभकामना कार्ड मेकिंग, रंगोली व फैंसी ड्रेस जैसी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई। दीपक सजावट में अंशिका चिकारा प्रथम, शिवानी द्वितीय, काव्या और रौनक तृतीय रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में टैगोर हाउस प्रथम तथा रमन व आजाद हाउस द्वितीय रहे। प्रधानाचार्य मोनिका चौधरी ने छात्रों को दीपावली के महत्व से अवगत कराया। प्रबंधक देवेंद्र कुमार तोमर व विजय कुमार तोमर ने अध्यापकों को दीपावली उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं। डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रेशू बेदी ने पर्व की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने रामलीला का सुंदर मंचन किया।
विज्ञापन

ऊन के ओमवीर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में दीपावली पर्व पर रंगोली सजाई। प्रधानाचार्य पवन मान ने छात्र-छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का त्योहार नहीं है। यह अच्छाई पर बुराई की विजय, ज्ञान पर अज्ञान के प्रभाव और प्रेम, सौहार्द व एकता का प्रतीक पर्व है। बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। होली हेवन पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव में कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं ने रंगोली बनाई। इसमें सुभाष हाउस, गांधी हाउस और नेहरू व तिलक हाउस ने आकर्षक रंगोली बनाई l डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक, मैनेजर अंकुर ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य अशोक कुमार, उप प्रधानाचार्य अतुल विक्रम कौशिक ने विजेताओं को सम्मानित किया।

उधर, गढ़ीपुख्ता के एसडीएस पब्लिक स्कूल गढ़ी अब्दुला खां में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता और दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में कलाम हाउस प्रथम, नेहरू हाउस द्वितीय और भगत सिंह हाउस तृतीय रहा। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर वासर चौहान और प्रधानाचार्य फिरोज चौधरी ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अवनीश चौधरी, मनीष शर्मा, महावीर सिंह, राहुल शर्मा, सतीश भटनागर, शौकीन अली, निक्की चौधरी, रूबी निर्वाल, अर्चना गर्ग व पूजा शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें