फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्र हुए दोबारा आंदोलित

Tue, 22 Sep 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में समायोजन रद्द होने के विरोध में सोमवार को शिक्षामित्र फिर आंदोलित हो गए। कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही सदमे से मरने वाले शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए शाम को कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने 12 सितंबर को शिक्षामित्रों के समायोजन को रद्द करने के निर्देश दिए थे। इसके विरोध में शिक्षामित्र 14 सितंबर से आंदोलित है।

छह दिनों तक शिक्षामित्रों ने धरना-प्रदर्शन कर शुक्रवार को जुलूस निकालकर बागपत कोतवाली में गिरफ्तारी दी थी। शनिवार को हाईकोर्ट के निर्देश के विरोध में शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कराया था।

सोमवार को शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जब तक शिक्षामित्रों को उनका सम्मान वापस नहीं मिलेगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरने में पहुंचे पशुधन विभाग में सलाहकार साहब सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने शिक्षामित्रों का समायोजन किया था और सरकार ही उनकी समस्या का समाधान कराएगी।

शाम को समायोजन रद्द होने के सदमें से मरने वाले शिक्षामित्रों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्घांजलि दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश पंवार, जिलामंत्री भरत शर्मा, बिजेंद्र भाटी, राजीव शर्मा, मनोज कुमार, रामबीर समेत काफी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें