फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित, स्वावलंबी बनें महिलाएं

Mon, 05 Sep 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बड़ौत में पश्चिमी उप्र महिला अग्रवाल सम्मेलन में मंचासीन पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की पश्चिमी उप्र इकाई की प्रांतीय कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह और प्रांतीय सम्मेलन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं को स्वावलंबी होने पर बल दिया। 
विज्ञापन


 शगुन फॉर्म हाउस में प्रांतीय सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन और महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी होने पर बल दिया। उन्होंने कहा महिला के शिक्षित होने से परिवार, समाज और राष्ट्र का विकास होगा। 
इसमें अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कहा राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए महिला का जागरूक होना आवश्यक है।

इसके लिए महिला की शिक्षा पर बल देने की जरूरत है। उन्होंने कहा महिला को स्वावलंबी बनाने के लिए  सम्मेलन कई योजना लेकर आ रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य भूषण जैन ने कहा वर्तमान समय में महिला राष्ट्र का नाम विश्व धरातल पर रोशन कर रही है। इनकी ओर इनके विकास के लिए प्रत्येक स्तर पर ध्यान देना जाना चाहिए। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गोपाल गोयल ने कहा महिला शिक्षा समग्र विकास के लिए धन का अभाव नहीं होने दिया जाएगा। राष्ट्रीय मंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया और डॉ. कमला अग्रवाल के नेतृत्व में पूरे पश्चिमी उप्र में नगर-नगर जाकर प्रांतीय समिति का गठन किया और महिलाओं को समाज हित के कार्यों के  लिए प्रेरित किया। इसमें अलका गुप्ता, निर्मला, शिल्पा, सरला जैन, अरुणा गर्ग ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन, गोपाल गोयल, रेखा गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसमें शामली पालिका के चेयरमैन राजेश्वर बंसल, दुर्गेश, श्याम बाबू, प्रमोद मित्तल, बबीता मित्तल, पंकज गुप्ता, रोहताश गुप्ता, राज कुमार मित्तल, अतुल गुप्ता, उमेश, पीयूष, विनोद मित्तल, जेपी गुप्ता, बिजेंद्र गर्ग, ईश्वर दयाल गोयल, जय कुमार गोयल, सीताराम गोयल, बिजेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र जैन, अतुल जिंदल, अंकित जिंदल, संतोष गुप्ता, राकेश मोहन, सौम्य गुप्ता आदि उपस्थित रहे। इसकी अध्यक्षता डॉ. कमला अग्रवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें