फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ और दिल्ली तक गूंज, किसान ने पकड़वा दिया कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। अस्पताल से भागे कोरोना पॉजिटिव की तलाश में पुलिस की दस टीमें लगी थी। आईजी ने खुद जिले में डेरा डाल लिया। लखनऊ और दिल्ली तक गूंज हुई। लेकिन एक किसान की समझदारी के चलते कोरोना पॉजिटिव को पुलिस पकड़ सकी।
विज्ञापन

खेकड़ा के मोहल्ला अहीरान निवासी किसान चरणजीत यादव ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये उसे जानकारी मिली थी कि कोरोना पॉजिटिव भाग गया है। मंगलवार को वह खेत पर जा रहा था। इसी दौरान बंदपुर-काठा मार्ग के बीच उसने एक बुजुर्ग को भट्टे के पास से जाते हुए देखा। उसने मोबाइल से पोस्ट निकाली और फोटो का मिलान किया। शक बढ़ा तो पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर दी। पुलिस ने किसान को सावधानी बरतते हुए पीछा करने की सलाह दी। इसके बाद कुछ ही मिनट में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पहुंच गई और जमाती को पकड़ लिया। किसान चरणजीत यादव के साहस की हर किसी ने सराहना की है।
खींचकर तोड़ दी लोहे की पत्तियां, तन्हाई से भागना चाहता था कोरोना पॉजिटिव
खेकड़ा। पुलिस की अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि कोरोना पॉजिटिव तन्हाई में नहीं रहना चाहता था। 65 साल के इस नेपाली जमाती को एक कमरे में रखा गया था। वह शुगर का भी मरीज है। इस कारण अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही थी। पुलिस को उसने बताया कि वह तन्हाई के कारण परेशान हो गया था। खिड़की की लोहे की पत्तियां हाथ से खींचते ही टूट गई थी।
विज्ञापन

अब तीन बार गिनती और लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
खेकड़ा। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के फरार होने के प्रकरण के बाद चौकसी बढ़ा दी गई है। अब स्क्रीनिंग सेंटरों में रखे गए 249 लोगों की रोजाना तीन बार गिनती होगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं।
दूसरी बार बड़ी चूक, अब होगी जांच
खेकड़ा। कोरोना पॉजिटिव जमाती के अस्पताल से भागने के प्रकरण की जांच होगी। किस तरह खिड़की में लगी लोहे की पत्तियां काटी गई। रात के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी कहां थे। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है। इससे पहले जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड से वहां भर्ती युवक भाग गया था। बाद में युवक की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
पलभर में ही सोशल मीडिया पर वायरल
खेकड़ा। कोरोना पॉजिटिव को पकड़ने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से जारी की गई अपील कुछ ही मिनट में देशभर में वायरल हो गई। फेसबुक, व्हाट्सएप, मेसेंजर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें