फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला अस्पताल में अब 99 की जगह 50 रुपये में होगी ईसीजी

Fri, 08 Mar 2024 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में मरीजों को 50 रुपये में ईसीजी की सुविधा मिलेगी। इस तरह हृदय की जांच कराने के आने वाले मरीजों को फायदा मिलेगा। अस्पताल में पहले ईसीजी के लिए 99 रुपये का शुल्क लिया जाता था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आने वाले दिल के मरीजों को ईसीजी कराने के प्राइवेट सेंटर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मरीजों को जिला अस्पताल में ही सबसे सस्ती दर पर ईसीजी की सुविधा मिलेगी। यहां प्राइवेट कंपनी के पास ईसीजी करने की जिम्मेदारी है। पूर्व में जिला अस्पताल में 99 रुपये में ईसीजी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी, मगर अब इस शुल्क में और कटौती की गई है। चिकित्सक के परामर्श पर ईसीजी कराने के लिए मरीज को सिर्फ 50 रुपये का शुल्क देना होगा। जिला अस्पताल में सस्ती दर पर ईसीजी की सुविधा शुरु होने से मरीजों को प्राइवेट सेंटरों पर ढाई सौ से तीन सौ रुपये खर्च नहीं करने पड़ेगे।
- वर्जन- जिला अस्पताल में पहले 99 रुपये में ईसीजी की सुविधा थी, मगर अब सिर्फ 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। ह्दय के मरीजों को सबसे कम दर पर ईसीजी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। - डॉ एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें