फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 30 अप्रैल तक किसान आसान किश्त योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 30 अप्रैल तक किसान आसान किश्त योजना
विज्ञापन

बागपत। कोरोना संक्रमण के कारण किसानों को राहत देने के लिए ऊर्जा निगम ने किसान आसान किश्त योजना की तिथि बढ़ा दी है। लॉकडाउन के कारण अब यह तिथि 30 अप्रैल तक कर दी। किसान पंजीकरण कराकर लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एम देवराज ने पश्चिमांचल के प्रबंध निदेशक और डीएम को इस विषय में पत्र जारी किया। एसई बागपत रण विजय सिंह ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए यह समय सीमा बढ़ाई। योजना का विस्तारीकरण 31 मार्च से 31 अप्रैल तक किया। योजना में एलएमवी-5 के निजी नलकूप विद्युत बकाएदार उपभोक्ताओं को ही लाभ मिल सकेगा। योजना की शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया। विभाग की वेबसाइट पर जाकर किसान अपना पंजीकरण खुद कर सकते हैं और खुद ही किश्त तय कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण योजना का विस्तार किया । इससे जिले के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें