फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर की पटरी टूटी, फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। पूर्वी यमुना नहर की पटरी टूटने से रमाला गांव के किसानों की सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर टूटी नहर पटरी को ठीक कराया।
विज्ञापन

सोमवार को रमाला के जंगल में नहर की पटरी टूट गई। इससे सैकड़ों किसानों की गेहूं, जई व गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग के जेई नीरज कुमार को नहर टूटने की सूचना दी। किसान रविन्द्र, सुनील, रामकुमार, सचिन आदि का आरोप है कि पटरी को लेकर कई बार सिंचाई विभाग के जेई को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते आए दिन नहर की पटरी टूटने से उनकी फसलों को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें