बड़ौत। बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर बुधवार को एक बार फिर ई-रिक्शा चालक के साथ दिनदहाड़े तीन अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस दौरान छीना-झपटी में चाकू लगने से एक बदमाश भी घायल हो गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने भाग रहे एक बदमाश को धर दबोचा लिया। जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पुलिस ने जहां घायल ई-रिक्शा चालक को बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया, वहीं घायल बदमाश को उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बावली निवासी घायल ई-रिक्शा चालक इमामूद्दीन पुत्र अमीर अहमद ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार को तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे दिल्ली बस स्टैंड़ से पहले वाजिदपुर और फिर गुराना गांव जाने के लिए तैयार कर लिया। जैसे ही वे वाजिदपुर व गुराना गांव के बीच पहुंचे तो बदमाशों नेे चाकूके बल पर ई-रिक्शा चालक लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक चाकू मारकर घायल कर दिया। छीना-झपटी में एक बदमाश भी घायल हो गया। मौके से भाग रहे एक घायल बदमाश को धर दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। बता दें कि दो दिन पूर्व भी इस मार्ग पर इसी अंदाज में ई-रिक्शा चालक के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।