फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। ढिकौली-सिखैड़ा मार्ग पर शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ढिकौली निवासी ई-रिक्शा चालक शौकीन (54) की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शौकीन के भतीजे आरिफ ने बताया कि उनके चाचा ई-रिक्शा चलाते थे। शनिवार रात वह पिलाना भट्ठे पर जाने के लिए घर से निकले थे। ढिकौली-सिखैड़ा मार्ग पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मारी। शौकीन इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें पिलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। आरिफ ने अज्ञात वाहन का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी रोहन चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रही है। शौकीन के परिवार में आठ बच्चे हैं। परिजनों ने जल्द न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें