फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के खाते की नए सिरे से होगी ई-केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। तहसील क्षेत्र की संघटित ग्राम पंचायतों के ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर ग्राम प्रधानों के विवरण व डिजिटल हस्ताक्षर अपडेट किए जाने को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं संघटित ग्राम पंचायतों के सचिवों को ग्राम पंचायतों के खातों की नए सिरे से ई केवाईसी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र की 126 ग्राम पंचायतों में से 82 ग्राम पंचायतों संघटित ग्राम पंचायतों के दायरे में शामिल किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को कराने के लिए अब ग्राम प्रधानों को वित्तीय अधिकार दे दिए गए हैं। अब वित्तीय अधिकारों को लेकर अब ग्राम पंचायतों के ई ग्राम स्वराज पोर्टल को अपडेट किए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस पोर्टल पर ग्राम प्रधानों का विवरण , डिजिटल हस्ताक्षर आदि को अपडेट किया जा रहा है। एडीओ पंचायत सुधीर तोमर ने बताया कि वित्तीय लेनदेन को देखते हुए ग्राम पंचायतों के खातों को नए सिरे से ई केवाईसी कराए जाने को लेकर सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें