फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं जन-जन पहुंचाना अधिकारियों का कर्तव्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने मंगलवार को पाली गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया और उनका लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

चौपाल के दौरान डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग को आम जनमानस को बेहतर उपचार देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में भी आम व्यक्ति जाकर अपना उपचार करा सकता है। डीएम ने स्कूली बच्चों से भी बात की और उनसे पढ़ाई की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि धात्री महिलाओं को समय से पुष्टाहार दिया जाएं। कोटेदार को निर्देश दिए कि राशन वितरण समय से होता रहना चाहिए। राशन संबंधित कोई भी शिकायत आम जनमानस की नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ पीसी जायसवाल, सीएमओ डॉक्टर आरके टंडन, जिला विकास अधिकारी हुबलाल सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत, तहसीलदार प्रसून कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें