फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी कम मिलने पर मनरेगा से मजदूरों का हुआ मोहभंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी कम मिलने पर मनरेगा से मजदूरों का मोहभंग
विज्ञापन

बागपत। मजदूरों को 100 दिन मजदूरी की गारंटी के लिए संचालित मनरेगा योजना मजदूरों की कमी के कारण जिले में परवान नहीं चढ़ पा रही है। योजना में कम मजदूरी से मजदूरों का मोहभंग हो रहा है। मजदूरों की कमी के कारण जिले के तीन ब्लाकों में मनरेगा की प्रगति शून्य है, तो 210 ग्राम पंचायतों में एक भी दिन मानव दिवस सृजित नहीं कराया गया है।
जिले की 244 ग्राम पंचायतों में मनरेगा से तालाबों की खोदाई, सफाई के अलावा रास्तों का निर्माण, पौधरोपण का कार्य कराया जाता है। जिले में 34247 जॉबकार्ड धारक श्रमिक पंजीकृत है। योजना के अंतर्गत एक दिन में 213 रुपये मजदूरी दी जाती है। शासन ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 67647 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया है, जबकि अब तक केवल 2461 दिन ही कार्य दिलाया जा सका है। मजदूरों की कमी के कारण 210 ग्राम पंचायतों में एक भी दिन कार्य नहीं हुआ है। जिले के बागपत, छपरौली और खेकड़ा ब्लॉक में एक भी दिन कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन

--
256 मजदूरों ने की मनरेगा में मजदूरी
जिले में कुल 34247 जॉबकार्ड धारक मजदूर है, इनमें से केवल 256 मजदूरों ने हीं मनरेगा में मजदूरी की। मजदूरी कम होने के कारण मजदूरों का योजना से मोहभंग हो रहा है। मजदूर मनरेगा में मजदूरी करने के बजाय हरियाणा, दिल्ली, मेरठ व अन्य जिलों में मजदूरी कर रहे हैं।
--
मनरेगा में कम है मजदूरी
निवाड़ा गांव के मनरेगा श्रमिक शाहिद का कहना है कि योजना के अंतर्गत एक दिन के 213 रुपये मिलते हैं। जबकि ईंट भट्ठों व फैक्ट्रियों में 400 से 500 रुपये दैनिक मजदूरी मिलती है। सरूरपुरकलां गांव के मनरेगा श्रमिक अनिल का कहना है कि मजदूरी कम होने के कारण वह सोनीपत में मजदूरी करने के लिए जाता है।
विज्ञापन

--
वर्जन -
बागपत जनपद दिल्ली व हरियाणा से सटा है और जिले में ईंट भट्ठे भी काफी संख्या में हैं। मनरेगा में कम मजदूरी मिलने के कारण मजदूर दूसरेे स्थानों पर मजदूरी के लिए जा रहे हैं। बीडीओ को लक्ष्य के सापेक्ष मनरेगा कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। - रंजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें