फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में संसाधनों के अभाव में शिक्षा से दूर हो गए थे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा का अभियान
विज्ञापन

- ऑनलाइन शिक्षण में स्मार्ट फोन और नेटवर्क के कारण प्रभावित हुई थी पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना महामारी में दो साल तक स्कूल बंद रहे। छात्रो को ऑनलाइन पढ़ाई कराई गई। ऑनलाइन पढ़ाई करने में छात्रों को स्मार्ट फोन के अभाव और नेटवर्क की परेशानी से जूझना पड़ा। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई और काफी छात्र पढ़ाई से दूर हो गए। अब स्कूलों में बच्चों की शिक्षा पर अधिक जोर दिया जा रहा है। भाषा, गणित व विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों का लगातार अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि बच्चें अपनी लय प्राप्त कर सकें।
---
पढ़ाई का काफी हुआ नुकसान
कोरोना काल में स्कूल बंद रहने से पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ था। स्कूल खुलने पर शुरू-शुरू में पढ़ाई करने में परेशानी भी आई थी। विद्यालयों में उत्साह के साथ पढ़ाई कराई जा रही है। - रितु, छात्रा उच्च प्राथमिक विद्यालय टटीरी
विज्ञापन

----
स्कूल खुलने पर महसूस हो रही खुशी
स्कूल बंद होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही थी, पूरा दिन घर में रहने के लिए विवश होना पड़ रहा था। स्मार्ट फोन के अभाव में पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। अब स्कूल खुलने से नई खुशी हो रही है। - कशिश, कंपोजिट विद्यालय हबीबपुर नंगला
विज्ञापन

----
छूट गई थी लिखने की आदत
स्कूल बंद होने से पढ़ने के साथ लिखने की आदत छूट गई थी। अब स्कूल खुलने पर पूरे उत्साह और लग्न के साथ पढ़ाई शुरू की है। - हर्ष, श्री यमुना इंटर कालेज
---
दो साल तक किया स्कूल खुलने का इंतजार
कोरोना कारण बंद हुए स्कूलों का खुलने तक दो साल तक इंतजार करना पड़ा। स्कूल बंद होने से पढ़ाईं पिछड़ रही थी। स्कूल खुलने पर पढ़ाई में काफी मेहनत करनी पड़ी है। - खुशी, श्री यमुना इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें