फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के चलते रमाला मिल में नहीं हुई पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। सोमवार को सहकारी चीनी मिल रमाला सफाई के चलते बंद रही। मिल के प्रधान प्रबंधक ने बताया कि मिल की सफाई का कार्य कराया। साथ ही कर्मचारियों पर निगरानी रखने के लिए चीनी मिल में सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे।
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल रमाला सोमवार को सफाई के चलते बंद रही। मिल के प्रधान प्रबंधक आरबी राम ने गन्ना चेन, गन्ना यार्ड, वायलिंग हाउस, कांटे आदि की सफाई कराई। उन्होंने कहा कि मिल की समय-समय पर सफाई होती रहने से मिल की रिकवरी तो बढ़ेगी ही, साथ ही मिल में तकनीकी खराबी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि गन्ने की चेन के निकट एक प्वाइंट निर्धारित किया। इस प्वाइंट पर मिल के एक अधिकारी की रात दिन ड्यूटी रहेगी। यही से पूरे मिल की निगरानी तो रहेगी ही, साथ ही मिल की हर समस्या का निदान मौके पर ही होगा। स्टाफ पर निगरानी रखने के लिए मिल में सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे, इससे मिल में हो रही चीनी की चोरी पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने सिक्योरिटी को भी सख्त रहने की हिदायत दी, क्योंकि मिल में काम करने वाली लेबर थैले में चीनी भरकर ले जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि रमाला चीनी मिल किसानों की है। किसानों की हर समस्या का निदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें