फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत कार चालक ने कई को रौंदा 

Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत नगर में भीड़ भाड़ वाले नया बाजार में शराब के नशे में कार चालक ने कई को कार से कुचल डाला। बाद में लोगों ने घेरकर उसे पकड़ लिया और पिटाई कर उसे पुलिस को सौंपा। इस दुघर्टना में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
  सोमवार को एक कार चालक शराब के नशे मेें धुत था, जब वह नेहरू मूर्ति से सब्जी मंडी की तरफ चला तो उसने कार दौड़ दी। इस दौरान कुछ लोगों ने भागकर जान बचाई, लेकिन अंकित और उसकी मां रीता निवासी नेहरू रोड, जुबैर और उसकी मा रुकसान निवासी जौहड़ी और शिवानी निवासी बड़ौत शहर कार में चपेट मेें आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। नशे में चालक कार दौड़ाता रहा । कुछ लोगों ने हिम्मत कर उसे पकड़ा और जमकर धुनाई की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस चालक और कार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इनमें से शिवानी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। परिजन घायलों का इलाज कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें