फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मिला नशीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में मिला नशीला पदार्थ
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। जिला जेल में बंदियों के बैरक के बाहर सुरक्षा कर्मियों को नशीला पदार्थ धूप में सूखता मिला। इस संबंध में जेल प्रशासन ने बैरकों में रहने वाले बंदियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में एक बार फिर बंदियों के पास करीब आधा किलोग्राम नशीला पदार्थ पकड़ा गया। बताया जाता है कि बंदियों ने नशीले पदार्थ को सूखने के लिए धूप में रखा था। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने उसे जब्त कर अधिकारियों को सूचित किया। अधिकारियों ने उक्त बैरक के बंदियों से सख्ती से पूछताछ की। लेकिन सभी ने इस संबंध में जानकारी होने से इंकार कर दिया। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि बैरक के सामने से थोड़ा सा पदार्थ पकड़ा गया था। इस बारे में बंदियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा कि यह जेल के अंदर किसके द्वारा लाया गया है। पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें