फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक ने की छापेमारी

Wed, 11 Jan 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर
विज्ञापन
बागपत। औषधि निरीक्षक की छापेमार कार्यवाही से मंगलवार को बड़ौत में मेडिकल स्टोर पर दिनभर खलबली मची रही। दो मेडिकल स्टोर से दवाओं के सैंपल लिए और एक से बिल मांगा गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


बदलते मौसम को देखते हुए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को फर्जी चिकित्सक और मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आदेशों का पालन करते हुए औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने मंगलवार को बड़ौत के कई मेडिकल स्टोर पर छापेमारी करते हुए दवाइयों के नमूने लिए। उन्होंने बताया कि नई मंडी स्थित हिंद मेडिकल स्टोर संचालक शैलेंद्र कुमार से चार दवाओं के बिल मांगे गए हैं। क्योंकि, दवा पर्याप्त मात्रा में नहीं थी। उसके बाद महावीर मार्ग स्थित विद्या मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की, जहां से एंटीबायोटिक और दर्द निवारक दवा के नमूने लिए। उसी मार्ग पर मौजूद श्री जी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया जहां से गैस और उल्टी की दवाइयों के नमूने लिए। उन्होंने बताया कि दवा के नमूनों को लेकर लखनऊ जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीएम हृदय शंकर तिवारी के आदेश पर ही छापेमारी अभियान चलाया हुआ है। छापेमारी की सूचना से मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मची रही। संचालक शटर बंद करके रफू चक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें