फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दोघट और टीकरी में उड़ाया ड्रोन, पैदल मार्च किया

Sat, 22 Apr 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
टीकरी कस्बे में पक्की चौपाल के पास ड्रोन कैमरा उड़ाते पुलिसकर्मी
विज्ञापन
दोघट। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पुलिस ने कस्बा दोघट व टीकरी में ड्रोन उड़ाकर निगरानी कर फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने टीकरी कस्बे के बाहर बैरियर लगवा दिए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ दोघट व टीकरी में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने दोनों कस्बों में ड्रोन कैमरा उड़ाकर निगरानी की। पुलिस ने ड्रोन से देखा कि कहीं घरों में कोई संदिग्ध गति विधि तो नही हो रही है। पुलिस ने मुख्य बाजार, मतदान केंद्रों के आस-पास खड़े लोगों को भीड़ एकत्र न करने की हिदायत दी।
थाना प्रभारी ने चुनाव में किसी भी तरह से गड़बड़ी करने का प्रयास करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके अलावा पुलिस ने बाहरी लोगों का प्रवेश बंद करने के लिए टीकरी कस्बे के गांगनौली मार्ग, बराल मार्ग, असारा मार्ग, दोघट व निरपुड़ा की ओर के मार्गों पर बैरियर लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें