- रिकार्ड देखने के बाद अधिकारियाें को दिशा-निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने शनिवार को बड़ौत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। पॉवर केबिन, पार्सल समेत अन्य रिकार्ड देखने के बाद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
डीआरएम शनिवार को विशेष निरीक्षण ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। पहले स्टेशन परिसर व इसके बाद प्रतीक्षालय हॉल, पार्सल, पॉवर केबिन, मुख्य आरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कुछ जरूरी रिकार्ड भी देखे। इसके बाद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट व अन्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। स्टेशन पर करीब आधे घंटे तक निरीक्षण किया गया। इसके बाद वह शामली के लिए निकल गए।