ट्रैफिक पुलिस ने पकड़े तो चालकों ने बनाए बहाने
बागपत। जनता कर्फ्यू के दिन बेवजह सड़कों पर निकल वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। पुलिस के सामने चालक बहाने बनाते नजर आए।
राष्ट्रवंदना चौक पर रविवार सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद दिखी। एसडीएम रामनयन और सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने नगर भ्रमण किया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस से सामना होते ही चालक बहाने बनाते नजर आए। हर किसी ने इमरजेंसी बताई। जिन लोगों को वास्तविक परेशानी थी, पुलिस ने उन्हें जाने दिया। बेवजह सड़कों पर निकले लोगों को चेतावनी दी गई। इस दौरान दुपहिया वाहन, कार सवार और ट्रक चालकों को पुलिस ने जागरूक किया।
-------------------------
पालिका ने कराया पानी का छिडक़ाव
बागपत। नगर पालिका की ओर से शहर के मुख्य मार्गों पर पानी का छिड़काव कराया गया। पालिकाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट ने बताया कि टीम दिनभर नगर में घूमती रही। लोगों से एहतियात बरतने का आह्वान किया गया। नगर के लोगों ने अभियान में पूरी तरह सहयोग किया।