रटौल। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सरफाबाद के पास बुधवार सुबह दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में जसिया, रोहतक निवासी ट्रक चालक मनोज केबिन में फंस गया। एनएचएआई कर्मियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।
राजस्थान के शाहपुरा कोटपुतली निवासी लाला सैनी और जसिया, रोहतक निवासी मनोज अलग-अलग ट्रकों में जयपुर से सीमेंट में मिलाने वाली मिट्टी लेकर मुरादाबाद जा रहे थे। सरफाबाद गांव के पास दोनों के ट्रकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में पीछे चल रहे मनोज के ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह अंदर फंस गया। मनोज के चिल्लाने पर राहगीरों ने एक्सप्रेसवे कर्मियों को सूचना दी। कर्मियों ने ढाई घंटे बाद मनोज को बाहर निकाला। घायल मनोज और लाला सैनी का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। सीओ रोहन चौररिया ने बताया कि घायल चालक का उपचार कराया गया है और क्षतिग्रस्त ट्रक को एक्सप्रेसवे से हटवा दिया गया है।