रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला के समीप बुढ़पुर मार्ग पर ट्रैक्टर बेकाबू होकर नाले में पलट गया। जिसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। पुलिस व राहगीरों ने उसे बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया।
ग्राम बुढ़पुर निवासी सोनू रविवार शाम अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से नाले की पटरी पर होते हुए खेत जा रहा था। वह सहकारी चीनी मिल के समीप पहुंचा तो ट्रैक्टर अचानक बेकाबू होकर नाले में पलट गया। जिसके नीचे चालक सोनू दबकर घायल हो गया। राहगीरों व पुलिस ने किसी तरह घायल को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव का कहना है कि पीड़ित की ओर से घटना की तहरीर नहीं दी गई है। संवाद