फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख-शांति व वातावरण की शुद्धि को यज्ञ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। निरपुड़ा गांव में रविवार को बंगले वाले बाबा की समाधि पर गांव की सुख शांति और वातावरण शुद्धि के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ के यज्ञमान ओमपाल सिंह रहे। यज्ञ के ब्रह्मा ब्रजपाल आर्य ने कहा कि यज्ञ संसार का सर्व श्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ करने से मनुष्य के सभी दुख दूर होते हैं। वातावरण की शुद्धि के लिए सभी को प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए। इस मौके पर हरपाल सिंह आर्य, बृजपाल आर्य, बिजेंद्र राणा, रामपाल सिंह, विवेक राणा, धर्मपाल सिंह, चांद सिंह, सुखबीर सिंह, कृष्णवीर सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, गांव भड़ल में रविवार को डॉ. यशपाल सिंह के आवास के पास 22वां यज्ञ किया। इसमें सागर राणा व ओपीन पांचाल यजमान रहे। कपिल शास्त्री ने यज्ञ कराया। पंडित देवेंद्र आर्य, सहेंद्र ठेकेदार, आनंद पाल राणा, प्रदीप राणा, बाबू राणा, डॉ. यशपाल राणा, सुरेश राणा, प्रधान देवेंद्र राणा, अमित राणा, निशांत राणा, सुनील राणा, डॉ. सुमेरपाल राणा, बिल्लू राणा, विपिन राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें