संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जीएसटी चोरी के मामले में पकड़ा गया एक ट्रक चालक उसे लेकर फरार हो गया। इस संबंध में जीएसटी के सहायक आयुक्त गगन बिहारी ने बुधवार को चालक समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
गगन बिहारी ने 9 जुलाई की रात ईंटों से लदा एक ट्रक पकड़ा था। यह ट्रक शामली से जयपुर जा रहा था। चालक के बयान दर्ज करने के बाद ट्रक को मवीकलां के सूर्या ढाबे पर खड़ा कराया गया था। 11 जुलाई को जांच के दौरान ट्रक वहां नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज में चालक ट्रक ले जाता हुआ दिखा। पुलिस ने चालक सावर पांचाल, ईंट खरीदार मनोज कुमार यादव, ट्रक मालिक जगदीश प्रसाद और दुर्गा ब्रिक फील्ड शामली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार चहल ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।