संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल पर शनिवार को गौना गांव के समीप ट्रक और कैंटर की भिडंत हो गई। जिसमें कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सोनीपत निवासी सचिन पुत्र करण सिंह शुक्रवार रात कैंटर में फ्रिज लेकर फरीदाबाद से कुंडली जा रहा था। जैसे ही वह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्यप्रेस वे पर कुंडली के समीप पहुंचा तो ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिसके कारण कैंटर और ट्रक में भिडंत हो गई। कैंटर चालक सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी और शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।