फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में विशेष सहयोग देने पर डॉ. संजीव आर्य सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा आयोजित एक दिवसीय शिक्षक सम्मान समारोह 2020 में चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट बड़ौत के चेयरमैन डॉ. संजीव आर्य को बागपत में शिक्षा जगत में विशेष सहयोग देने के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने राहुल सिंह और चेयरमैन डॉ. संजीव आर्य को विश्वविद्यालय ने चयनित किया। इस मौके पर डॉ संजीव आर्य ने कहा कि शिक्षा मनुष्य की प्रवृत्ति को बदल देती है शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान है शिक्षा से छात्र-छात्राओं का चौमुखी विकास होता है। कॉलेज पहुंचने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। संस्थान के सभी शिक्षकों डॉ. संजीव आर्य एवं राहुल सिंह दोनों का अभिनंदन किया। इस मौके पर डॉ. अशोक कुमार, डॉ. जावेद अली, डॉ. ओमपाल धड़कन, ओमपाल पूनिया, धर्मपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, अंकित मलिक, श्वेता राठी, हरि प्रकाश पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें