फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सदस्यीय टीम करेगी सहायक प्रोफेसर पर लगे आरोपों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सदस्यीय टीम करेगी सहायक प्रोफेसर पर लगे आरोपों की जांच
विज्ञापन

बड़ौत। नगर के डिग्री कॉलेज में सहायक प्रोफेसर एवं बसपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डॉ. गोविंद बाबू पर लगे आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। वहीं, बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर सतपाल पेपला ने भी मामले की जानकारी ली।
गाजियाबाद की रहने वाली छात्रा ने सहायक प्रोफेसर डॉ. गोविंद बाबू पर अश्लील बातें करने समेत अन्य आरोप लगाए थे। 11 फरवरी को प्राचार्य को शिकायत पत्र दिया गया था। शुक्रवार को इस प्रकरण में दोनों पक्ष कॉलेज पहुंचे थे। शनिवार को मामला सुर्खियां में आने के बाद प्राचार्य ने पांच सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी। उन्होंने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एबीवीपी के जिला संयोजक अंकुर चौधरी, हैप्पी शर्मा, अंकुर ठाकुर, अक्षय भारद्वाज, अक्षय पलडिया, विशाल अहलावत, शशि भारद्वाज, खुशी जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बसपा ने ली प्रकरण की जानकारी
बसपा के सहारनपुर और मेरठ मंडल के प्रभारी सतपाल पेपला ने बताया कि हाईकमान ने पिछले वर्ष दिसंबर में ही कमेटियां भंग कर दी थीं। डॉ. गोविंद बाबू कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हैं। उनसे मामले की जानकारी ली गई है। उनका कहना है कि कॉलेज की राजनीति का विवाद है।
विज्ञापन

डॉ. गोविंद बाबू ने फिर कहा आरोप निराधार
डॉ. गोविंद बाबू का कहना है कि छात्रा ने जो आरोप लगाए हैं, वे सब निराधार हैं। राजनीति के तहत उन्हेें बदनाम करने की साजिश रची गई है। वह पूरी तरह निर्दोष हैं। उन्होंने किसी भी छात्रा के साथ कोई गलत व्यवहार कभी नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें