फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराम आंबेडकर की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में बुधवार को सभी राजनीतिक पार्टी कार्यालयों पर भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए गए रास्तों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

छूआछूत के विरोधी थे बाबा साहेब
बागपत। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बागपत के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एडवोकेट जयेश कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज को ऊंच-नीच छोड़कर सभी को साथ लेकर चलने की शिक्षा दी थी। वरिष्ठ नेता रामपाल सिंह नेहरा, नगर मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, सीडी शर्मा, सुदेश चौहान, जिलामंत्री रणवीर सिंह, विपिन रुहेला, सत्यपाल उपाध्याय, रिंकी सैनी, प्रविंद्र मौजूद रहे।
महिला सशक्तिकरण और पिछड़ों के लिए किया संघर्ष
बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर गौतम ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवन भर महिला सशक्तिकरण और पिछड़ों के लिए संघर्ष किया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस मौके पर बबलू कौशिक, हरपाल सिंह, हाजी फिरोज, शशिकांत, राजीव, रोहित खेरीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोषित समाज के लिए किया संघर्ष
रालोद कार्यालय पर ओमबीर ढाका ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवन भर दबे-कुचले, शोषित और महिलाओं के सम्मान के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने का कार्य किया था। इस मौके पर मीनाक्षी जाटव, सुमन जाटव, कृष्णपाल, अनिरुद्ध शर्मा, निसार मौजूद रहे।
बाबा साहेब से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब राजनीतिक विद्वान थे। उन्होंने पिछड़े वर्ग को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। बाबा साहेब से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर नगेंद्र सिंह, डॉ रोधश्याम सिंह, एडवोकेट राशिद तसलीम, राजीव प्रधान, सचिन राजपूत मौजूद रहे।
पुष्प अर्पित किए
बागपत। गौरीपुर मोड स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रीना सहरावत, कविता, पिंकी, राजकुमार, अंकित कुमार रवि कुमार मौजूद रहे।
डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प
दोघट। चौगामा क्षेत्र के दाहा, भड़ल, बामनौली में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। दाहा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का गणमान्य लोगों ने अनावरण किया। कार्यक्रम में भोपाल सिंह, सुदेश कुमार, सुशील राणा, गुल्लू राणा, सतपाल राणा, सुरेंद्र, डॉ. सुनील कुमार, ईश्वर सिंह, राजकुमार, विलसन, विकास, देवीदास, सुनील, पाली, सोमपाल, रमेश, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें