उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार को बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां बसी गांव में खेत से गन्ना लेकर लौट रहे दादा पौते की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार खेकड़ा क्षेत्र के बसी गांव में दिनदहाड़े दादा पोते को गोलियों से भून दिया गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।
मृतक बसी गांव के ही रहने वाले किसान सतसिह (80) और उनका पोता मंदीप (20) हैं। दोनों सोमवार की सुबह ट्रैक्टर- ट्रॉली लेकर खेतों पर गन्ना लेने गए थे।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ के सरूरपुर में घर घर जाकर मतदाताओं से करेंगे संवाद
वहां से वापस लौटते समय बसी महरमपुर मार्ग पर उन पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया । सीओ युवराज सिंह और कोतवाली प्रभारी देवेश शर्मा तुरंत ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए । वहां उन्हें घटनास्थल पर 15 खोखा कारतूस मिले ।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है । शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
पुलिस के अनुसार प्राथमिक दृष्टया जांच में हत्या का कारण पुरानी रंजीश सामने आया है।सतसिंह के पुत्र ऋषिपाल की दो साल पहले जिला जेल में काठा के एक बदमाश ने कट्टन से हत्या कर दी थी। बसी के जमानत पर चल रहे एक बदमाश पर पुलिस की शक की सूई घूम रही है।