फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड पर सुनवाई पूरी, आज आ सकता है फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड पर सुनवाई पूरी, आज आ सकता है फैसला
विज्ञापन

बागपत। खेकड़ा की निवर्तमान चेयरपर्सन नीलिमा धामा के देवर पुष्पेंद्र धामा और उनके साथी बाशिद की हत्या के मामले की सुनवाई पूरी हो गई है। चर्चित दोहरे हत्याकांड में शनिवार को फैसले पर सुनवाई होगी। आज ही फैसला भी आ सकता है।
पुष्पेंद्र धामा और बाशिद हत्याकांड में वर्तमान चेयरपर्सन संगीता धामा के पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रकरण का निपटारा तीन माह में करने के आदेश दिए थे। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्पेशल एससी/एसटी आबिद शमीम की कोर्ट में फैसले पर शनिवार को सुनवाई होगी। आज ही फैसला सुनाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
खेकड़ा निवासी पुष्पेंद्र धामा अपने साथी बाशिद के साथ बाइक पर 19 फरवरी 2019 की रात कस्बे की पांडव पुलिया से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी थी। दोहरे हत्याकांड के विरोध में खेकड़ा में खूब हंगामा हुआ था। मृतक पुष्पेंद्र के बड़े भाई डॉक्टर सुरेंद्र धामा ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें