फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में शुरू हुई डोर टू डोर स्कैनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन हुई 25 हजार 681 की स्क्रीनिंग
विज्ञापन

बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले भर में डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग अभियान का शुभारंभ कर दिया है। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 492 टीमें लगाई गई है। टीम के सदस्य घर-घर जाकर सर्वे कर बीमार लोगों की जानकारी जुटा रहे है। पहले दिन 25 हजार 681 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

कोरोना के मरीजों की संख्या में होती बढ़ोत्तरी को देखकर शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया गया। बृहस्पतिवार से अभियान का शुभारंभ कर दिया है। सर्वे के दौरान गठित टीमें लंबी बीमारी से ग्रसित, खांसी, सांस लेने में परेशानी, बुखार से ग्रसित लोगों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देगी। जिले भर में सर्वे के लिए 492 टीमों का गठन किया गया है। टीम इंफ्रारेड थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर से लोगों की जांच करेगी। एक टीम में तीन सदस्य हैं। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि पहले दिन डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग अभियान के अंतर्गत 492 टीमों ने घर-घर जाकर सर्वे कर 25 हजार 681 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक वार सर्वे करने वाली टीमों का ब्योरा
ब्लॉक टीम
बागपत 85
बड़ौत 126
छपरौली 64
खेकड़ा 71
पिलाना 64
बिनौली 82
ब्लॉकवार जांच का ब्यौरा
ब्लॉक जांच
बागपत 4658
बड़ौत 6692
बिनौली 4490
छपरौली 3151
खेकड़ा 3330
पिलाना 3360
कुल 25681
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें