फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रटौल में कुत्तों का आतंक, 16 लोगों को काटकर घायल किया

Tue, 18 Feb 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। कस्बे में कुत्तों ने सोमवार को 16 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर इंजेक्शन लगवाए। वहीं लोगों ने कुत्तों को पकड़वाने के लिए नगर पंचायत चेयरमैन से मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे में पिछले कई माह से कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हो चुके हैं। पांच माह में 150 से अधिक लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर चुके हैं। सोमवार को भी 16 लोगों को काटकर घायल किया है, जिसमें अदनान, महबूब, जैनब, आहद, बब्लू, सुधांशु, जुबैर, राधा, शहनाज, आसिफ, अरबाज, मोहम्मद शाद, फरमान, अरीबा, तल्हा आदि शामिल है। इसके बाद लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर इंजेक्शन लगवाए।
अस्पताल में भी में भी दस-दस मिनट में इंजेक्शन लगवाने के लिए लाग पहुंच रहे थे। महबूब अली, जुल्फिकार, वाहिद आदि ने बताया कि कस्बे में 200 से अधिक संख्या में कुत्तों मौजूद है और वह जहां भी देखते है, लोगों पर हमला कर घायल कर चुके है। कुत्तों के हमलों से एक साल में 150 अधिक भेड़ों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया की कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन इसके बाद भी कुत्तों को नहीं पकड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में उनका घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेयरमैन से शिकायत कर कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि वह सुरक्षित रह सकें। वहीं ईओ वीरज कुमार त्रिपाठी ने बताया की वन विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द ही कुत्तों व बंदरों को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें