फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुत्तों ने 15 लोगों को काटा, एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रटौल। क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कस्बे समेत आसपास के गांवों में 15 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। लोगों ने एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के बाद कुत्तों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के अलावा सरफाबाद, फुलेरा, गौना, खासपुर, भागोट, घिटोरा समेत अन्य गांवों में कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। मंगलवार को रटौल में अर्जुन, फैज, लविश, हारुन, वर्षा, जुनेरा, जीशान, अनिता, घिटोरा में तुषार, खैला में ध्रूव, फलेरा में सतीश, गौना में मोहन व पवन और खासपुर में अनीता को काटकर घायल कर दिया। खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर नें बताया कि एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने के बाद सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जब भी कुत्ते काटें तो जख्म को अच्छी तरह साबुन से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें