बागपत। जिलेभर में रविवार को कुत्तों और बंदरों के काटने से 30 लोग घायल हो गए। घायलों ने जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। लोगों ने कुत्तों और बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
खेड़ा हटाना गांव निवासी भजन रविवार सुबह बागपत जा रहे थे। फैजपुर निनाना गांव के पास एक कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। घाव गहरा होने के कारण उन्हें दिल्ली रेफर किया गया। गौरीपुर गांव की छह वर्षीय निधि को गली में खेलते समय कुत्ते ने पेट पर काटा। मुबारिकपुर गांव निवासी नितिन त्यागी को बाजार जाते समय कुत्ते ने पैर में काटा। निवाड़ा निवासी अरहान भी बाजार में कुत्ते के काटने से घायल हुए। चिकित्सक डॉ. अर्जुन ने बताया कि घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाकर घर भेज दिया गया है।
घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई
अग्रवाल मंडी टटीरी/खेकड़ा। रविवार को खेकड़ा क्षेत्र के दो स्वास्थ्य केंद्रों पर कई लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। इनमें बंदर और कुत्ते के काटने से घायल हुए लोग शामिल थे। अग्रवाल मंडी टटीरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट तपेश त्यागी ने गौरीपुर मीतली निवासी ज्योति को वैक्सीन लगाई। खेकड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ताहिर ने भी इस बारे में बताया। उनके अनुसार, विवेक, प्रवीन और शिवानी को बंदर काटने पर वैक्सीन दी गई। परविंद्र को कुत्ते के काटने के बाद भी एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।