फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ललियाना में पागल कुत्ते ने सात बच्चों को नोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। ललियाना गांव में बुधवार को पागल कुत्ते ने सात बच्चों को नोचकर घायल कर दिया। इनमें बच्चे के चेहरे को बुरी तरह नोच डाला और चेहरे पर 10 टांके आए। परिजनों ने बच्चे को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी में भर्ती कराया। वहीं देर शाम को लोेगों ने कुत्ते को पकड़कर मार दिया। वहीं लोगों ने अधिकारियों से शिकायत कर कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है ताकि बच्चे उनका शिकार होने से बच सकें।
विज्ञापन

गांव निवासी मनोज ने बताया कि आठ वर्षीय बेटा चिराग सुबह 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां से एक पागल कुत्ता आया है और बेटे पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को नोच दिया, जिससे वह घायल हो गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे और कुत्ते को वहां से भगाया। बच्चे को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां चिकित्सकों ने एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई और चेहरे पर 10 टांके आए हैं। बताया कि बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा गांव की सात वर्षीय इलमा, इकरा व हैप्पी आदि बच्चों पर भी कुत्ते ने हमला बोलकर घायल कर दिया है।
विज्ञापन

जाफर की भैंस को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। लोगों ने शाम के समय कुत्ते को पकड़कर मार दिया। वहीं कपिल, अरुण, सन्नी, इकबाल आदि ने बताया कि गांव में कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है और कुत्ते आए दिन बच्चों के साथ ही लोगों पर हमला कर रहे हैं। इससे उनको खतरा बना हुआ है।
लोगों ने अधिकारियों से शिकायत कर कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। वहीं सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही कुत्तों को पकड़वाने के लिए अभियान चलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें