फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुत्ते के काटने से भैंस की मौत, आठ पशु बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। खैला गांव में एक भैंस की कुत्ते के काटने के 15 दिन बाद संक्रमण फैलने के कारण मौत हो गई। वहीं आठ पशु कुत्तों के काटने से बीमार चल रहे हैं। लोगों ने पशु पालन विभाग से शिविर लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

खैला निवासी अजय ने बताया कि एक महीने पहले एक भैंस डेढ़ लाख रुपये कर्ज लेकर खरीदी थी। 15 दिन पहले पागल कुत्ते ने भैंस को काट लिया था। कुत्ते के काटने के बाद भैंस को बुखार आ गया है और निजी पशु चिकित्सकों से उपचार करवाया, लेकिन आराम नहीं लगने के कारण रविवार की देर शाम को भैंस की मौत हो गई। इसके अलावा कुत्तों ने आठ पशुओं को भी काट रखा है, जो बीमार चल रहे हैं। बताया कि कई बार कुत्तों को पकड़वाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव के नकुल, बिल्लू, भगवत, आजाद, मोहित, सुरेश, रवि आदि ने पशु पालन विभाग से गांव में शिविर लगवाने व पशुओं का उपचार करवाने की मांग की है। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद यादव ने बताया कि पशु चिकित्सकों को भेजकर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें