फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: देशी शराब के ठेके में चोरी कर दस्तावेज जलाए

Thu, 03 Apr 2025 06:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। बुढ़सैनी गांव में देशी शराब के ठेके की दीवार तोड़कर 17 पेटी शराब चोरी कर ली गई। चोरों ने ठेके में रखे लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज भी जला दिए। चोरी की शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन

ठेका संचालक कृष्णपाल ने बताया कि नए सत्र में शराब का ठेका मिला था। आरोप लगाया कि बुधवार रात ठेके की दीवार तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने ठेके में रखी शराब की 17 पेटी चोरी कर ली, जिनकी कीमत 60 हजार रुपये से अधिक है। बताया कि चोरों ने ठेके में रखे लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज जला दिए। सुबह होने पर चोरी की घटना का पता चला। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें