फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे तैनात रहेंगे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का अवकाश निरस्त करते हुए 24 घंटे तैनात रहने के आदेश दिए हैं, ताकि इमरजेंसी में घायलों को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

होली के मौके पर स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। सड़क हादसे होने के साथ ही मारपीट समेत कई घटनाएं होने के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रहती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही तैयारी कर ली है। सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी के अलावा जिला अस्पताल में चिकित्सकों को स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात रहने के आदेश दिए हैं, ताकि स्वास्थ्य सुविधा के लिए किसी को परेशानी न उठानी पड़े। बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर दो मार्च से चार मार्च तक चिकित्सकों को तैनात रहना होगा। आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे जारी रखी जाएंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई व्यवस्था का विशेष ख्याल रखने के निर्देश भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें