फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में समय पर नहीं आ रहे चिकित्सक, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सीएचसी के अंतर्गत आने वाले स्वामी आत्म प्रकाश चिकित्सालय बिजरौल पर चिकित्सकों का समय पर पहुंचना मरीजों के लिए समस्या बना है। इस संबंध में मरीजों ने सीएचसी अधीक्षक को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बिजरौल गांव स्थित स्वामी आत्मप्रकाश चिकित्सालय के दायरे में बिजरौल, जलालपुर, खडखड़ी, अंगदपुर, जौहडी, आरिफपुर खेड़ी गांव की जनता आती है। चिकित्सालय में एक चिकित्सक डॉ. विवेक चौहान, एक फार्मासिस्ट व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात है। ग्रामीण कपिल, अमित, धर्मेन्द्र, मनु, देवेन्द्र, संजीव का आरोप है कि दो-चार दिन को छोड़कर कभी भी चिकित्सक अस्पताल में समय पर नहीं आते हैं। जिसके कारण मरीज भटकते फिरते हैं। उधर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें