फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब किए अनुलोम-विलोम

Wed, 22 Jun 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एसपीसी डिग्री कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिविर में भाग लेते साधक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विश्व योग दिवस पर जिले भर में योग शिविरों का आयोजन किया गया। जगह-जगह कैंप लगाए। योगाचार्यों ने योग का महत्व बताया। जिला कारागार में बंदियों ने भी योग का अभ्यास किया।
विज्ञापन


भारत स्वाभिमान ट्रस्ट नेहरू युवा केंद्र और पतंजलि योग परिवार के संयुक्त तत्वावधान में सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में कैंप का आयोजन किया गया। साधकों ने योग का अभ्यास किया। सीजेएम मुकेश कुमार सिंह ने कहा हि योग भारतीय परंपरा है।

यह संस्कृति की अमूल्य देन है, जो शरीर, मन, विचार, कर्म और मानव प्रकृति में सामंजस्य स्थापित करता है। योग जीवन शैली में परिवर्तन लाकर शरीर में होने वाले बदलाव को सहन करने की क्षमता प्रदान करता है। गार्गी गुरुकुल कनियान की छात्रा आयुषी और नीतिका ने योग क्रियाएं कराई। 
विज्ञापन


सिविल जज सीनियर डिवीजन शालिनी सागर ने योग को जीवन का अहम हिस्सा बताया। भारत स्वाभिमान की जिला प्रभारी डॉ. सुनीता जैन, एलडी जोशी, सोमपाल का सहयोग रहा। संचालन राकेश आर्य और डॉॅ सुनीता जैन ने किया।

सरिता चौधरी, अनिता चौधरी, सविता आर्य, योगेश कुमार, प्रदीप गठीना, डॉ. मीनू मित्तल, अर्जुन गिरि, कल्लू, नरेश वर्मा, गजेंद्र धामा, मनोज चौहान, प्रवेश आर्य, सत्यपाल सिंह, डॉ. अनिल चौहान, रामपाल सिंह नेहरा, अभिमन्यु गुप्ता, डॉ. कमला अग्रवाल, सचिन जैन, भोपाल सिंह मौजूद रहे। जिला कारागार में भी योग का अभ्यास कराया गया।

जनता वैदिक इंटर कॉलेज नौरोजपुर गुजर के परिसर में योगाचार्य अवनीश शर्मा ने योग अभ्यास कराया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार, दीपक कुमार, रामकुमार, प्रेमचंद, तेजपाल सिंह, सहदेव सिंह, रमेशचंद वर्मा रहे।

जगमोहन कॉलेज ऑफ लॉ हसनपुर मसूरी खेकड़ा में योग दिवस मनाया गया। सौम्या कांति, फरहत जहान, सचिन कुमार, मनोज, परणीत मोहन शर्मा, डायरेक्टर नरेंद्र शर्मा मौजू रहे।

नेहरू युवा केंद्र बागपत के तत्वावधान में जिला कारागार में योग कैंप आयोजित किया गया। योगाचार्या सविता आर्य ने बंदियों को योग का अभ्यास कराया। राकेश आर्य ने बताया कि व्यायाम, आसन एवं प्राणायम के विषय में बताया गया।

अध्यक्षता जेल अधीक्षक एमएल यादव, एलडी जोशी, संचालन जेलर बीएन मिश्रा, देवेंद्र कुमार, सोमपाल और योगेश कुमार का सहयोग रहा।राष्ट्रीय लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से विश्व योग दिवस पर सरस्वती शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल खट्टा प्रहलादपुर में कैंप आयोजित किया गया। संरक्षक परविंद्र सिंह आर्य ने योग के विषय में बताया।

डॉ. वासुदेव कौशिक, कैप्टन कमल सिंह, मनोज कुमार, राकेश जैन, रणवीर चौधरी का सहयोग रहा। डॉ. पंकज, प्रवेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, दिनेश नारायण, सोहन पाल सिंह, सोनू पांचाल, मनोज कश्यप और राकेश कुमार मौजूद रहे। 

योग करो निरोग रहो
अग्रवाल मंडी टटीरी/दोघट।  कस्बे के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज समेत कई स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। महाराणा प्रताप स्कूल में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर के नेतृत्व में कैंप का आयोजन किया गया। योग शिक्षक अवनीश आर्य, योगाचार्य प्रियंका आर्य, मनोज आर्य ने कहा कि योग के द्वारा समस्त रोगों से बगैर खर्च के निजात पा सकते हैं।

राजेंद्र ठेकेदार, मनोज मास्टर, प्रहलाद सिंह, संजीव शर्मा, भारती, मंजू, बबीता, कनक, प्रधानाचार्य शक्ति सिंह मौजूद रहे। वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में योग शिक्षक राम सिंह वर्मा, प्रेम शंकर शर्मा, लाला भगवत प्रसाद, अमर सिंह ने योग कराएं। संजय कुमार, सोनू, रामानंद, महावीर वशिष्ठ का सहयोग रहा। वहीं दोघट में आर्य समाज निरपुड़ा में आयोजित योग शिविर में शीर्षासन, वृक्षासन, हलासन, चक्रासन, सवागासन के अलावा भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, कपाल भांति, भ्रामरी प्राणायामों का अभ्यास कराया गया।

योग शिक्षक मास्टर रामकुमार आर्य ने योग की महिमा को बताते हुए कहा कि जिसकी दिनचर्या में योग सम्मलित है, वह सुखी और निरोग रहता है। कार्यक्रम का संचालन मास्टर हरपाल आर्य ने किया। मुख्य अतिथि भूपति शर्मा, ओंकार सिंह, कुलदीप, भरत, राजेंद्र सिंह, जयपाल, राजपाल सिंह, वेद भतरत, डॉ. कविंद्र सिंह, श्योवीर, संजीव पंवार, योगेंद्र, पप्पू राणा, विनोद राणा, ओमपाल का सहयोग रहा।

वहीं, आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज दाहा में जनहित ट्रस्ट द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों, युवा, बुजुर्गों ने भाग लिया। योग दिवस के अवसर पर बोलते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष महक सिंह राणा ने कहा कि योग को किसी धर्म के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। राजकुमार, सोमपाल, सतपाल सरपंच, चंद्रपाल मुखिया, राज सिंह, सतपाल प्रधान, कालू राम, अक्षय, अंकित, विनोद राणा, देवपाल, प्रेमपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें