फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हल्के में ना लें... नियमों का पालन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया हेलो सखी चेन ग्रुप
विज्ञापन

मोबाइल से रोजाना सैकड़ाें ग्रामीणों को कर रही कोरोना के प्रति जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अनलॉक-5 शुरू हो गया है। सरकार ने इस संबंध में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क को अनिवार्य करते हुए कई तरह की राहत दी है। मगर, लोग कोरोना महामारी के प्रति लापरवाही बरत रहे है। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय स्वयं सहायता समूहों की महिलाआें ने हेला सखी चेन ग्रुप बनाया है। इससे जुड़ी महिलाएं रोजाना सैकड़ों ग्रामीण परिवारों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रही है। सरकार के नियमों को पालन करने की अपील कर रही है।
बड़ौत ब्लाक में 900 स्वयं समूह सक्रिय है। एक समूह में कम से कम दस महिलाएं सदस्य शामिल है। सक्रिय समूहों में महिलाओं की संख्या कम से कम 9100 है जबकि 90 से अधिक समूह सखी है। इन ग्रामीण महिलाओं ने हेलो सखी चेन बनाया है। इन चेन के माध्यम से एक दिन में एक महिला 15-20 परिवारों का रोजाना हालचाल ले रही है। बाहर से आने वाले लोगों को 14 दिन सोशल आइसोलेशन की भी सलाह दे रही है। साथ ही कोरोना के लक्षण दिखने या आशंका पर उन्हें निजी स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी पहुंचाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

ग्रुप की प्रमुख सदस्य शबनम बाम बताती है कि आज मोबाइल तकरीबन सबके पास है। इसलिए हमने इस कोरोना से लड़ने का साधन बनाया। मधु लुहारी व सुषमा सिनौली का कहना है कि नगरीय क्षेत्र में लोग कोरोना को लेकर काफी सजग है, लेकिन आज भी ग्रामीण इलाकों की महिलाएं व पुरुष इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है। इसलिए हमने हेलो सखी चेन के माध्यम से महिलाओं व उनके घर वालों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सराहनीय पहल
महिलाओं की यह बहुत सराहनीय पहल है। ये महिलाएं अपने क्षेत्र के बारे में बेहतर जानती है। रोजाना एक महिला 20 परिवार तक मोबाइल के माध्यम से पहुंच रही है और उन्हें जागरूक कर रही है। - राहुल वर्मा, बीडीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें