बागपत में बाल दिवस पर गौरीपुर जवाहर नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं के साथ मिड-डे-मिल
- फोटो : BAGHPAT
बागपत के डीएम राजकमल यादव ने स्कूल में पहुंचकर छात्रों के साथ बाल दिवस मनाया। उन्होंने छात्रों के साथ बैठकर मिड-डे-मील खाया। उन्होंने छात्रों को चॉकलेट वितरित कर पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।
डीएम राजकमल यादव बाल दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहरनगर पहुंचे। जहां उन्होंने छात्रों के साथ बाल दिवस मनाया। डीएम ने छात्रों के साथ भोजन किया और टॉफी व चॉकलेट वितरित की। डीएम ने कक्षा में छात्रों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने परिवार व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें: Baghpat: ईख के खेत में किशोर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम, डांटने पर छोड़ गया था घर
बाल अधिकारों की रक्षा करना ही बाल दिवस का मकसद
लायंस क्लब की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर एवं शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज शाहपुर पदड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें क्लब के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बाल दिवस के बारे में जानकारी दी।
लायन जनक सिंह सोम ने कहा
लायन जनक सिंह सोम ने कहा कि बाल दिवस राष्ट्र के कर्णधारों में सद्गुण के बीज बोने का दिन है। बाल दिवस का मकसद बच्चों की जरूरतों को पहचानना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और शोषण रोकना है। पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा व राकेश आर्य ने बाल दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर क्लब के सचिव विजयपाल यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद प्रकाश, गजेंद्र सिंह बली, जयपाल शर्मा, श्रद्धानंद त्यागी, राजेंद्र यादव, राजपाल शर्मा, वेदप्रकाश भारद्वाज, हाजी यासीन आदि मौजूद रहे।