फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललियाना में बुखार से पीड़ित व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित ललियाना गांव के एक व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच कराने की मांग की है। वहीं, तीन दिन में बुखार से जिले में यह सातवीं मौत है।
विज्ञापन

ललियाना निवासी रूपचंद (42) पुत्र लख्मी पिछले सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। उसका खेकड़ा के एक नर्सिंग हो में इलाज चल रहा था। शनिवार को उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। परिजनों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के अशोक, सतीश, सचिन, शिवा, संजय ने स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगवाकर जांच कराने की मांग की है। वहीं, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें