फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान बढ़ाने के लिए डीएम ने युवाओं से किया ऑनलाइन संवाद

विज्ञापन
ऑनलाइन संवाद लेते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिले में मतदाता जागरूकता और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे बागपत चला बूथ की ओर अभियान के अंतर्गत सोमवार को डीएम राजकमल यादव ने युवाओं से ऑनलाइन संवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की आशंकाओं और जिज्ञासा का समाधान कर मतदान करने की प्रक्रिया बताई। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के बलिदान से मतदान के अधिकार मिला है। उन्होंने युवाओं ने दस फरवरी को होनेे वाले विधानसभा चुनाव में सोच समझकर मतदान करने की अपील की। ट्योढी गांव के अमन कुमार ने डीएम से बूथ पर मतदान प्रक्रिया और पहचान पत्रों के बारे में जानकारी ली। पहली बार मतदान करने वाली नैथला की सुषमा त्यागी ने उनकी आशंकाओं को दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना करते हुए मतदान करने और दूसरे लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आश्वासन दिया। डगरपुर गांव से युवा मंडल अध्यक्ष मंजीत ने अपने गांव के दिव्यांगों का मतदान के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा। डीएम राजकमल यादव ने युवाओं के प्रयासों की सराहना कर शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।

ऑनलाइन संवाद में भाग लेते डीआईओएस रवीन्द्र सिंह- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें