फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया पुसार-किशनपुर बिराल मार्ग का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। पुसार-किशनपुर बिराल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य का डीएम राजकमल यादव ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने सड़क पर डाले गए पत्थर की परत की गड्ढा खोदाई कराकर जांच कराई।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने मंगलवार को पुसार से किशनपुर बिराल तक बनवाए जा रहे 12 किमी लंबे मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने लड़क निर्माण के लिए डाले जा रहे पत्थर की परत की गड्डा खुदवाकर जांच की। मार्ग पर किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता भी परखी गई। मार्ग पर अभी तक दोनों किनारे पर पत्थर भरा गया है। एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राहुल कुमार, जेई संदीप त्यागी, वरुण कुमार, अमित कुमार, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों और ठेकेदार कंपनी को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली- सहारनपुर हाईवे और बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग है। चौड़ीकरण से बीस से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें