फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने रविवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग को मरीजों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और कोरोना प्रोटोकॉल के आधार पर लोगों का उपचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। संक्रमण के बचाव के लिए अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को मास्क का प्रयोग कराने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को अस्पताल में नियमित सैनिटाइजर का छिड़काव कराने और अस्पताल में आने वाले लोगों को संक्रमण प्रति जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने मरीजों का कोरोना प्रोटोकॉल के आधार पर उपचार करने व मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. आरके टंडन, प्रभारी सीएमएम डॉ. अशोक लाठियान व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें