फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयी भव विद्यापीठ में जिला स्तरीय फूटबॉल टूर्नामेंट का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विजयी भव विद्यापीठ स्कूल में चल रहे जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार को धूमधाम से समापन हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीएम शकुंतला गौतम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनको सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला फुटबाल टूर्नामेंट के समापन समारोह का शुभारंभ डीएम शकुंतला गौतम, कमिश्नर (आयकर) अशोक कुमार सरोहा, एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, तहसीलदार प्रदीप कुमार, पालिका चेयरमैन अमित राणा, चेयरमैन सतीश मान, एजूकेशन डायरेक्टर अरविंदर कौर, सचिव पूजा मान व प्रधानाचार्य प्रीति चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। फाइनल मुकाबला विजयी भव विद्यापीठ विद्यालय टीम व विजयी भव विद्यापीठ एकेडमी के बीच हुआ। इसमें विजयी भव विद्यापीठ टीम विजयी रही। विजयी टीम में विवेक, सरवन, सचिन, आर्यन, आदित्य मान, विशाल, यश, जयंत, सक्षम, सिद्धार्थ व कप्तान अक्षित रहे। जबकि उपविजेता टीम में शिवम, सत्यम अभय, यश, रितिक, अर्जुन सिंह, वंश , सिद्धार्थ , अंशुल प्रशांत अभिषेक, गौरव, आर्यन, वंश, तनिष्क व कप्तान कुश रहे। इनमें बेस्ट प्लेयर यश व बेस्ट गोल कीपर अर्जुन रहे। विजेताओं को डीएम ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य प्रीति चौधरी ने किया। इसमें धर्मेंद्र तोमर, संजय खोखर, धूम सिंह, विक्रम राणा, भोपाल, बलवान, सुदेश पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें